महोबा, फरवरी 14 -- महोबा,संवाददाता। आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहादत को नमन किया गया। बुंदेलों ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। शनिवार को गोरखगिरी पर्वत के ऊपर 40 अमर शहीद जवानों को याद किया गया। 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। बुंदेलों ने दो मिनट का मौन धारण का शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार ने कहा कि आज अमर शहीदों की बलिदान की सातवीं बरसी है। आज ही के दिन सात साल पूर्व आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। सीआरपीएफ के 2500 जवान 78 वाहनों के काफिले में श्रीनगर जा रहे थे तभी रास्ते में आतंकी हमले में हुए विस्फोट से जवान शहीद हो गए। भारत ने पाकिस्तान के बाला कोट स्थित आतंकी संगठन ...