फतेहपुर, जनवरी 31 -- देश को आजाद कराने को स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को याद किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में दो मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वहीं कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि मनाते हुए चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डीएम रविंद्र सिंह ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए वीर सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का परिणाम है कि आज देशवासी खुली सांस ले पा रहे हैं। ऐसे सेनानियों को हमेशा याद किया जाएगा। इसी क्रम में विकास भवन सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही अफसरों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर एडीएम न्यायिक, वित्त, डीडीओ, डीसी मनरेगा आदि...