प्रयागराज, मार्च 23 -- अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति की ओर से रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने अमर बलिदानियों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सशस्त्र बल के जवानों ने 21 गनशॉट फायर कर सलामी दी। शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर डॉ. गौर ने कहा कि अमर सपूतों का त्याग और बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। कवि मनमोहन सिंह तन्हा ने काव्य पाठ किया। अध्यक्षता राजू जायसवाल मरकरी, संचालन समिति के महासचिव राज बहादुर गुप्ता, आभार ज्ञापन अनिल कुमार अन्नू ने किया। पूनम गुप्ता, रेनू राज सिंह, मनीषी मिश्रा, डॉ. विमला व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.