बदायूं, दिसम्बर 2 -- बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड ठगी प्रकरण में सोमवार को को प्रयागराज उच्च न्यायालय में सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में सदर कोतवाली में कंपनी निदेशक शशिकांत मौर्य, सूर्यकांत मौर्य, शैलेश मौर्य समेत अन्य के खिलाफ कुल चार केस दर्ज किए गए थे। ठगी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कंपनी से जुड़े 18 बैंक खाते फ्रीज कराए हैं, जिनमें एक करोड़ 15 लाख 97 हजार 487 रुपये जमा थे। इसके अलावा मुख्य आरोपी शशिकांत और सूर्यकांत मौर्य पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर बरेली और बदायूं में पोस्टर भी चस्पा किए गए थे। अधिवक्ता अरविंद पाल सिंह परमार ने बताया कि सोमवार को हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...