मुरादाबाद, मई 15 -- भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी पर कांग्रेसियों ने जिले भर में विरोध जताया। गुरुवार को मुरादाबाद में कलक्ट्रेट परिसर में शहर अध्यक्ष और कांठ क्षेत्र में जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। जिले में सभी तहसील मुख्यालयों पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा सेना अधिकारी सोफिया कुरैशी के अपमान पर विरोध जताया गया। जिला और तहसील मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने विरोध जताते हुए जमकर प्रदर्शन किया। गुरुवार को शहर अध्यक्ष जुनैद इकराम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आपरेशन सिंदूर के तहत सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.