अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के घंटाघर के पास माल्यार्पण के समय विवादित टिप्पणी के मामले में पुलिस ने गोरक्षा दल के पदाधिकारी को दबोच लिया। गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया। बन्नादेवी क्षेत्र निवासी सचिन राघव ने दो दिन पहले घंटाघर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। उसी समय उन्होंने विवादित टिप्पणी की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया। उस पर धार्मिक उन्माद भड़काने संबंधी बयान देने का आरोप लगा था। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी सचिन राघव को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि विवादित टिप्पणी के मामले में सचिन राघव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.