अमरोहा, अक्टूबर 21 -- दीपावली का त्योहार शहर व ग्रामीण इलाके में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने घरों को बिजली वाली झालरों, दीपों और मोमबत्तियों से सजाया और पूरे घर-आंगन को रोशनी से सराबोर कर दिया। लक्ष्मी-गणेश जी का पूजन कर बच्चों ने बड़ों का आशीर्वाद लिया और इसके बाद युवाओं व बच्चों ने जमकर आतिशबाजी भी की। दीपावली पर घरों से लेकर गली-गलियारे और मंदिर तक सब कुछ रोशनी से जगमग दिखा। लोगों ने इस बार बड़ी संख्या में घी-तेल के दीपक जलाए और साथ ही मोमबत्ती व झालरों से भी रोशनी की। शुभ मुहूर्त में लोगों ने मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर भगवान का पूजन किया। खील-बताशे, खिलौने और मिष्ठान के साथ घर में बने पकवानों से भोग लगाया। आरती व पूजन के बाद बच्चों ने घरों को दीपक व मोमबत्ती लगाकर सजाया। घर-आंगन के हर कोने को दीयो से रोशन किया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.