अमरोहा, दिसम्बर 20 -- पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते शनिवार को जबरदस्त शीतलहर के प्रकोप से अमरोहा में लोग कांप उठे। बर्फीली हवा ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। इससे सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। लोग अलाव से राहत पाने की कोशिश में जुटे रहे। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान लुढ़क कर नौ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान सुबह 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खराब मौसम के चलते एक सप्ताह तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। फिलहाल दो दिन से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। खराब मौसम और शीतलहर से लोग कांप उठे हैं। शनिवार को भी मौसम खराब रहा। आसमान में बादल छाए हुए हैं। शीतलहर चल रही है। घरों के अंदर भी सर्दी के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। सर्दी बढ़ने से लोग घरों में दुबके रहे और...