अमरोहा, जनवरी 10 -- जिले में लगातार ठंड का सितम जारी है। कड़ाके की ठंड के चलते लोग कांप उठे हैं। शीतलहर के चलने से ठंड बढ़ गई। हालांकि शनिवार को कोहरे से कुछ राहत मिली। सुबह आठ बजे के बाद सूर्य देव ने दर्शन दिए। लोगों ने खिली धूप का आनंद लिया। पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज खराब चल रहा है। शनिवार को भी कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिली। रात से आसमान में कोहरे की चादर तनी रही, बादलों का डेरा रहा। बर्फीली हवा चलने और कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए लोग घरों में दुबके रहे। बर्फीली हवा चलने से बढ़ी ठिठुरन से लोग कांपते रहे। अंगीठी, हीटर, गैस बर्नर, अलाव, लकड़ी, कोयला आदि जलाकर ठंड से बचाव का प्रयास किया। बाजारों में भीड़भाड़ वाली सड़कों पर भी चहल-पहल कम रही। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.