अमरोहा, फरवरी 5 -- अमरोहा, संवाददाता। देहात थाना क्षेत्र के गांव पचोकरा मेहरबान अली में बुधवार दोपहर राशन डीलर के बेटे ने पड़ोस में रहने वाली 29 वर्षीय विवाहिता की सरेराह घर की दहलीज पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। हत्या से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और शव को सड़क पर रखकर करीब छह घंटे तक हंगामा किया। स्थिति बिगड़ती देख गांव में छह थानों की पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। हत्या के पीछे की असल वजह अभी तक पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है। हालांकि, प्राथमिक तौर पर पुलिस इसे दोनों पक्षों के बीच पुराना आपसी विवाद मानकर चल रही है। गांव निवासी मजदूर नरेंद्र सिंह की पत्नी रूबी (29) बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में आयोजित एक दावत से लौट रही थी। वह जैसे ही राशन डीलर ब्रजपाल के घ...