अमरोहा, जुलाई 7 -- रविवार रात दस बजे के बाद जिले में अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज हवा के साथ बादलों के छा गए। झमाझम बारिश ने दस्तक दी। रातभर रुक-रुककर बारिश होती रही। सोमवार सुबह भी मौसम साफ नहीं हुआ। आसमान में छाए बादलों के बीच बारिश जारी है। भारी बारिश के आसार बने हैं। वहीं बारिश के बाद उमसभरी गर्मी से आमजन को राहत मिली है। तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं सड़कों पर जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण उमसभरी गर्मी से आमजन का बुरा हाल था। चिलचिलाती धूप लोगों के होश उड़ा रही थी। आसमान में उमड़ रहे बादल किसानों को रिझा कर बिन बरसे लौट रहे थे। बारिश नहीं होने से धान व गन्ना उत्पादक किसानों की मुश्किलें बढ़ी हुई थीं। इस बीच रविवार रात मौसम ने अचानक करवट बदली। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.