अमरोहा, अक्टूबर 14 -- मारपीट में घायल नवविवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका चार महीने की प्रेग्नेंट थी। मारपीट के बाद से पेट में दर्द था। मायके वाले अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार करा रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव दुर्गपुर में किसान सरदार सिंह का परिवार रहता है। उन्होंने करीब सात महीने पहले अपनी बेटी शिवानी की शादी संभल जिले के भदरौला के रहने वाले राजकुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी की शुरुआत से ही ससुराल में शिवानी को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल वाले मायके से पांच लाख रुपये दिलाने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर शिवानी के साथ मारपीट की जाती थी। किसान सरदार सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.