अमरोहा, जनवरी 9 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर में बिजनौर मार्ग पर स्थित सन प्लाजा मार्केट में गुरुवार तड़के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दस दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। अफरातफरी के बीच तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में तीन दुकानों में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दुकानों के अंदर रखा सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। शहर कोतवाली क्षेत्र में बटवाल तिराहे पर सन प्लाजा मार्केट है। जिसमें बेसमेंट के अलावा एक मंजिल पर दुकानें बनी हुई हैं। मार्केट में डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव तोहफापुर निवासी राजकुमार की आरओ की दुकान है जबकि शशिकांत गोयल मार्केट में मोबाइल की दुकान चलाते हैं। इसके अलावा इस मार्केट में ...