अमरोहा, फरवरी 10 -- हसनपुर/ढवारसी (अमरोहा), हिटी। आदमपुर क्षेत्र के गांव चकफेरी में सोमवार दोपहर बंदरों के हमले में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। वह पड़ोसी के मकान की छत पर धूप सेंक रही थी और इसी दौरान बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जान बचाने के प्रयास में वह छत से गिर गई, जिससे गंभीर चोटें आईं। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। गांव चकफेरी निवासी 65 वर्षीय चमेली (पत्नी स्व.बाबूराम) अपने पड़ोसी मुन्ना की छत पर बैठकर धूप ले रही थीं। दोपहर करीब एक बजे अचानक बंदरों का झुंड आया और चमेली पर हमला बोल दिया। चमेली बंदरों से बचने के लिए नीचे की ओर दौड़ी। इस दौरान वह करीब 12 फीट ऊंची छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उन्हें आदमपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.