अमरोहा, फरवरी 11 -- अमरोहा, संवाददाता। रजबपुर क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा में बंदरों के हमले में घायल वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह सोमवार दोपहर में छत पर कपड़े सुखाने गई थीं। इसी दौरान आपस में लड़ते हुए छत पर आए बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया था। बंदरों के अचानक हमले से घबराकर वृद्धा छत से घर के आंगन में गिर गई थीं। सिर समेत हाथ-पैर में गंभीर चोटें लगने से वृद्धा की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रजबपुर क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा की रहने वाली करीब 65 वर्षीय गीता शर्मा गांव के ही प्राईमरी स्कूल में रसोईया थीं। वह अपने मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रहती थीं जबकि नीचे के कमरों में उनके तीन बेटे रहते हैं। सोमवार दोपहर वह मकान की छत पर कपड़े सुखाने गई थीं। इसी बीच आपस में लड़ते हुए बंदरों का झुंड मकान की छत पर पहुंचा और वृद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.