अमरोहा, सितम्बर 2 -- जिले में रविवार रात से हो रही बारिश फसलों के लिए आफत बन गई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से खेतों में धान व गन्ने की खड़ी फसलें गिर गई। बारिश से सब्जियों की फसलों को भी नुकसान बताया जा रहा है। बारिश के चलते जहां उमस गर्मी से राहत मिली है। वहीं जलभराव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरे दिन रुक रुक कर बारिश होती रही। रात में भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। कृषि विभाग का कहना है यदि अब और बारिश होती है तो सभी फसलों को नुकसान होगा। दो दिन में 40 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। जिले में 60 हजार हेक्टेयर में खरीफ की फसल बोई गई है, जिसमें 27 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर धान की फसल खड़ी है। करीब 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर पशु चारे की फसल है। बाकी क्षेत्र पर मक्का, बाजरा, उड़द, आदि फसलें शामिल हैं। एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.