अमरोहा, जून 30 -- डिडौली क्षेत्र के गांव शेखूपुर गुर्जर में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार रात तेंदुआ एक के बाद एक तीन घरों में घुस गया। तेंदुए को ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर भगाया। गनीमत रही कि किसी पर हमला नहीं हुआ। घटना के बाद से गांव में और दहशत बढ़ गई है। उधर वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा तो लगा दिया है पर शिकार बांधा ही नहीं है। विभाग की लापरवाही को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है। बीते करीब दस दिनों से तेंदुआ जंगल से निकलकर गांव की आबादी के आसपास घूम रहा है। दो दिन पहले वह एक किसान की पशुशाला में बंधी बछिया का शिकार कर चुका है। अवशेष मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने जंगल में पिंजरा लगाया, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि उसमें अब तक शिकार नहीं बांधा गया, जिससे तेंदुए को पकड़ने की कोई संभावना नहीं बन पाई। शनिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.