अमरोहा, मार्च 11 -- एंटी करप्शन मुरादाबाद की टीम ने सोमवार दोपहर बिजलीघर पर 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई और लाइनमैन को गिरफ्तार कर लिया। जेई ने किसान का बिजली बिल ठीक करने और बिजली मीटर को जीरो कराकर नया मीटर लगाने के बदले रिश्वत मांगी थी। टीम जेई व लाइनमैन को गिरफ्तार कर डिडौली थाने ले गई। जहां से दोनों का चालान कर जेल भेज दिया गया। बिजली उपखंड-1 की आपूर्ति से जुड़े सिवोरा ग्रामीण फीडर पर जेई रत्नेश कुमार पर समय-समय पर उपभोक्ताओं से रिश्वत मांगने के आरोप लगते रहे हैं। ताजा मामले में जेई ने सिवोरा निवासी किसान मन्नान खां पुत्र रहीस से किसान के घर पर लगे बिजली मीटर का बिल ठीक करने और मीटर को जीरो कराकर नया मीटर लगाने की एवज में 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। किसान ने पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन थाना मुरादाबाद में कर दी। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.