अमरोहा, जनवरी 16 -- नौगावां सादात (अमरोहा), संवाददाता। क्षेत्र के गांव अलीपुर कलां में गुरुवार सुबह शौच के लिए खेत गए किसान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका खून से लथपथ शव गन्ने के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस व वन विभाग की टीम ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सुबूत जुटाए। वहीं, तेंदुए के हमले में मौत की आशंका के बीच घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन अधिकारियों से आदमखोर तेंदुए को पकड़वाए जाने की मांग की है। मृतक कैलाश गांव अलीपुर कलां निवासी पेशे से किसान सतपाल सिंह के बड़े बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी योग माया के अलावा एक बेटी स्वानी है। गुरुवार सुबह लगभग सात बजे कैलाश शौच के लिए जंगल जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। इ...