अमरोहा, जुलाई 11 -- 11 जुलाई को जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। बढ़ती जनसंख्या से बेरोजगारी, अशिक्षा बढ़ा रही है। जिले में भी जनसंख्या नियंत्रण के कई कार्यक्रम चलाने के बावजूद इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 1840221 थी। वहीं बीते 14 साल में जिले की आबादी पांच लाख अधिक बढ़कर 23 लाख को पार कर गई है। वर्तमान में जिले की आबादी में करीब 27 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है। 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 1840221 थी। ग्रामीणों की आबादी 1301345 व शहरी आबादी 538876 रही। साल 2025-26 में अनुमानित जिले की आबादी 23 लाख के पार पहुंच गई है। 14 साल में जिले में पांच लाख से अधिक जनसंख्या बढ़ गई है। वर्तमान में जिले की आबादी में 27 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है। ऐसे में जनस...