अमरोहा, नवम्बर 6 -- कस्बे में हसनपुर-संभल मार्ग पर आंबेडकर कॉलेज के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव ढक्का मोड़ निवासी 24 वर्षीय वसीम पुत्र अनीश अपनी बाइक से बुधवार देर शाम उझारी से वापस अपने गांव ढक्का मोड़ लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक हसनपुर-संभल मार्ग पर उझारी में आंबेडकर राजकीय इंटर कॉलेज के पास पहुंची तभी तभी अज्ञात वाहन चालक उसकी बाइक में टक्कर मार कर वाहन को लेकर फरार हो गया। टक्कर लगते ही वसीम गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल वसीम को उझारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्साक ने वसीम को मृत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.