अमरोहा, फरवरी 14 -- अमरोहा। महाशिवरात्रि पर्व में एक दिन शेष है। ऐसे में शुक्रवार को हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले शिवभक्तों की वापसी का सिलसिला तेज हो गया। अमरोहा-बिजनौर मार्ग से लेकर नेशनल हाईवे तक कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी। कांवड़ मार्ग भगवा रंग में रंगा नजर आया। जगह-जगह सेवा शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा एवं स्वागत किया गया। अमरोहा-बिजनौर मार्ग पर पूरे दिन कांवड़ियों के गुजरने का सिलसिला जारी रहा। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मार्ग पर वन-वे ट्रैफिक कर दिया गया। कांवड़ लाने में दिव्यांग, छोटे बच्चे व महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। शिवभक्त डीजे पर बज रहे भोले के भजनों पर जमकर थिरककर अपनी थकान मिटा रहे हैं। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी कांवड़ यात्रा मार्ग का जायजा लेते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...