अमरोहा, फरवरी 16 -- अमरोहा, संवाददाता। मोहल्ला छेवड़ा में शनिवार देर रात कांवड़ शिविर के पास दो गुटों में हुए संघर्ष और पथराव के मामले में पुलिस ने रविवार को बड़ी कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार नामजद समेत 25 हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला और बलवा जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को उनका चालान कर दिया। इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उधर पथराव में घायल सिपाही सहित चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, गंभीर रूप से चोटिल एक युवक का अभी भी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अमरोहा शहर के मोहल्ला छेवड़ा में शनिवार देर रात दो गुटों के युवकों में हुई मारपीट ने देखते-देखते हिंसक रूप ले लिया था। दरअसल, हरिद्वार से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.