अमरोहा, जनवरी 16 -- अमरोहा। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अमरोहा पुलिस ने 26 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए हैं। जिनमें नौगावां सादात पुलिस के आठ, अमरोहा देहात थाना पुलिस के छह, हसनपुर पुलिस के तीन तथा सैदनगली पुलिस के नौ सीसीटीवी कैमरे शामिल हैं। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर अपराधों की रोकथाम करना तथा संभावित घटनाओं को घटित होने से पूर्व ही नियंत्रित करना है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा सकती है, जिससे बाहरी अथवा असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने की संभावना न्यूनतम हो जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...