अमरोहा, अक्टूबर 11 -- अमरोहा,संवाददाता। जेएस हिन्दू इंटर कालेज के रामलीला मैदान में नौ से 18 अक्तूबर तक लगने वाले अमरोहा ट्रेड फेयर का शनिवार को जनप्रतिनिधियों द्वारा विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। अमरोहा ट्रेड फेयर में लगे अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। डीएम ने मेले को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के साथ ही अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अमरोहा ट्रेड फेयर की संपूर्ण व्यवस्था के लिए सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्रा को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फेयर का विधिवत उद्घाटन जनप्रतिनिधियों द्वारा 11 अक्तूबर को शाम पांच बजे किया जाएगा। शाम छह बजे से रात नौ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन मेला दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.