अमरोहा, दिसम्बर 24 -- कैलसा मार्ग पर संचालित अमरोहा कालेज ऑफ लॉ की निदेशिका ऋचा सिंह को उत्तराखंड के राज्यपाल ले.जन.गुरमीत सिंह ने कानूनी शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए अवॉर्ड देकर सम्मानित किया है। ऋचा ने बताया कि बीती 21 दिसंबर को देहरादून में एक संस्थान के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर भारत के चुनिंदा प्रभावशाली लोगों को सम्मानित किया गया। बताया कि विश्व की प्रत्येक समस्या का समाधान शिक्षा में निहित है। इसलिए सभी लोग खुद और अपने परिवार के साथ ही आसपास भी शिक्षा का दीपक जलाने में महत्वपूर्व भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड सरकार के मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा व प्रख्यात अभिनेत्री प्रीति झंगियानी आदि शख्सियत भी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...