नई दिल्ली, जून 16 -- यूपी की अमरोहा के गांव अतरासी कलां में खेतों के बीच संचालित एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार दोपहर तेज धमाका हुआ। पूरी फैक्ट्री ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई। दर्जनों अन्य लोग घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस-प्रशासनिक और दमकल टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार दिन में करीब 11:45 बजे अतरासी कलां में संचालित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि पूरी पटाखा फैक्ट्री ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। आसपास मलबा फैल गया। धमाके की आवाज सुन ग्रामीणों के बीच भी हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव का कार्य शुरू किया। वहीं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.