अमरोहा, जून 14 -- जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नगर पंचायत नौगावां सादात में शोक सभा का आयोजन किया। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च निकाल कर मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर दो मिनट का मौन रखा। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि कांग्रेस सभी मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है। इस दौरान प्रदेश सचिव चौधरी सुखराज सिंह, शाहिद सिद्दीकी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष इमरान अब्बास नकवी, फैज आलम राईनी, इकबाल अंसारी, मेरजुल जफर, शेर सिंह जाटव, हर्षित चौधरी, जीशान अली, सचिन चौहान, इसरार अंसारी, शमीम अली, सुरेंद्र प्रजापति, सुजात अली अंसारी, तालिब, आदिल उस्मानी, उवैस आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.