पीलीभीत, फरवरी 14 -- पूरनपुर, संवाददाता। शुक्रवार शाम प्रसादपुर हाल्ट के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। देर रात युवक की पहचान हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरैया खुर्द के रहने वाले हरदीप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह काफी समय से बीमार थे। शुक्रवार शाम प्रसादपुर हाल्ट के पास हरदीप की पीलीभीत से पूरनपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त का प्रयास किया। देर रात परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक की पहचान हरदीप सिंह के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है। परिजनों ने उसके बीमार होने के बारे बताया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.