बक्सर, फरवरी 18 -- पेज तीन के लिए --- नावानगर, एक संवाददाता। सोनवर्षा थाना क्षेत्र के अमरूधी टोला गांव के दो घरों में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर दोनों घरों से नगदी व आभूषण सहित हजारों की संपत्ति चुराकर भाग निकले। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की। हालांकि चोरी की इस घटना में पुलिस को अभी तक सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अमरुधी टोला के गया सिंह और भुनेश्वर सिंह के घर चोरी को अंजाम दिया गया है। बताया गया कि गृहस्वामी गया सिंह का परिवार आरा में रहता है। इनके घर में ताला बंद था। भुनेश्वर सिंह का परिवार भी बाहर रहता है। इनके घर एक महिला रहती है। चोरों ने महिला को घर मे बंद कर दिया था। चोरी को लेकर गया सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आवेदन में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.