प्रयागराज, जनवरी 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। इस वर्ष जिले में अमरूद की पैदावार पर संकट छाया हुआ है। अमरूद के 60 फीसदी बाग फ्रूट फ्लाई रोग की चपेट में आ गए गए हैं जिसकी वजह से पैदावार पर असर देखने को मिल रहा है। प्रयागराज और कौशाम्बी में करीब 1300 हेक्टेयर में अमरूद के बाग हैं। लेकिन अमरूद के पेड़ों के तनों में कीट लगने से पोषक तत्वों का संचार बाधित हो रहा है, जिससे फल छोटे और सड़ कर गिरने लगे हैं। एक हेक्टेयर में औसतन 100 क्विंटल अमरूद की पैदावार होती है लेकिन बारिश और कीड़े के चलते इस बार 13 हजार क्विंटल अमरूद की कम पैदावार आंकी गई है। इसमें कौशाम्बी के बाग सबसे ज्यादा रोग की चपेट में हैं। अमरूद के बाग लगाने वाले किसानों की मांग है की कृषि एवं उद्यान विभाग सर्वे कराकर उचित कीटनाशक दवा उपलब्ध कराएं जिससे फसल को नुकसान से बचाया जा सके। जिला...