प्रयागराज, मार्च 5 -- खुसरोबाग स्थित औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र का बुधवार को निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण डॉ़ वीबी द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने कौशल विकास योजना के तहत संचालित माली प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों से संवाद किया। निदेशक ने पौधशाला में तैयार हो रही अमरूद की विभिन्न प्रजातियों के पौधों की गुणवत्ता में सुधार का निर्देश दिया। मुख्य उद्यान विशेषज्ञ डॉ़ कृष्ण मोहन चौधरी ने कहा कि महाकुम्भ के दौरान खुसरोबाग को होल्डिंग एरिया बनाए जाने से उद्यान की काफी क्षति हुई है। निदेशक ने उद्यान के नुकसान की भरपाई के लिए विभाग को अपेक्षित सहयोग करने का आश्वासन दिया। निदेशक ने कहा कि मानसून सत्र में मातृ पौधों का रोपण कराया जाएगा। बेहतर गुणवत्ता के लिए उर्वरकों का नियमित अंतराल में उपयोग किया गया जाए। उन्होंने केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.