अमरोहा, मई 14 -- अमरीश हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ताबड़तोड़ दबिश डाल रही है। रिश्तेदारियों से लेकर परिचितों के यहां आरोपियों की तलाश की जा रही है। रविवार सुबह खेत पर जा रहे कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलामपुर निवासी 18 वर्षीय अमरीश पुत्र राजू खड़गवंशी की रास्ते में पीछे से दो बाइक पर सवार होकर आए छह युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। एक आरोपी ने अमरीश के सिर पर फावड़ा देकर मारा था। एएसपी राजीव कुमार और सीओ दीप कुमार पंत ने मौका मुआयना किया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा था। सामने आया कि बीती आठ मई को नजदीकी गांव सतेड़ा में एक शादी समारोह के दौरान आरोपी एक युवती से छेड़छाड़ कर रहे थे, जिसका अमरीश ने विरोध किया था। अमरीश ने इस दौरान अपने गांव के अनुज की पिटाई भी कर दी थी। पिटाई का बदला लेने के लिए ही अनुज ने साथियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.