अमरोहा, मई 16 -- शादी में छेड़छाड़ के विरोध पर युवक को सरियों से पीटने के बाद फावड़े से वार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो और आरोपियों गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव गुलामपुर निवासी 18 वर्षीय अमरीश पुत्र राजू खड़गवंशी की बीती 11 मई को रास्ते में पीछे से दो बाइक पर सवार होकर आए छह युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। एक आरोपी ने अमरीश के सिर पर फावड़ा देकर मारा था। एएसपी राजीव कुमार व सीओ दीप कुमार पंत ने मौका मुआयना किया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सामने आया था कि बीती आठ मई को नजदीकी गांव सतेड़ा में एक शादी समारोह के दौरान आरोपी एक युवती से छेड़छाड़ कर रहे थे, जिसका अमरीश ने विरोध किया था। अमरीश ने इस दौरान अपने गांव के निवासी अनुज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.