पीलीभीत, मार्च 27 -- भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना देकर विरोध जताया। भाकियू ने खंड विकास अधिकारी एवं नायब तहसीलदार से वार्ता कर मांगें जल्द निस्तारण करने की मांग की है। तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (भानू ) के जिलाध्यक्ष भजन लाल क्रोधी की अध्यक्षता में पंचायत हुई। बैठक में तहसील क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी संजय कुमार यादव और नायब तहसीलदार रमेश सिंह को किसानों की समस्याओं के बारे में बताया गया। पुरानी शिकायतों के निस्तारण के बारे में जानकारी की गई। जल्द से जल्द भंगा मोहम्मदगंज देवहा नदी पुल के पास क्षतिग्रस्त मार्ग को शीघ्र बनाया जाने की मांग की गई। खतौनी और घरौनी में जो गड़बड़ी हैं। उन्हें प्रत्येक गांव में प्रशासन द्वारा कैंप लगाकर सही कराए जाने आदि...