पीलीभीत, अक्टूबर 14 -- अमरिया। रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में सोमवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। बरात ने सिर्फ रामलीला मैदान का भ्रमण किया। बरात का शुभारंभ रामलीला मंच पर ही मेला कमेटी के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता और कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान के स्वरूपों का पूजन और उनकी आरती उतारकर किया। पूजन के पश्चात भगवान श्रीराम की बरात में शामिल श्रीगणेश जी, भगवान भोलेनाथ और भगवान श्रीराम एवं उनके भाइयों के स्वरूप रथ पर विराजमान थे। श्रीराम बरात पर यहां मौजूद रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा की। इस दौरान मेला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, सुरेश कुमार गुप्ता, मुंशीलाल सागर, विशाल गुप्ता, श्याम बिहारी, लेखराज भारती,नेमचंद बाबा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...