पीलीभीत, अक्टूबर 21 -- पीलीभीत, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि किसानों को धान का एमएसपी-न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ कैसे मिले, जब जनपद की तहसील अमरिया में सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए नाममात्र के दो सरकारी धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। ऐसे में एमएसपी का मूल्य कैसे मिल सकेगा। वह दो धान क्रय केंद्र किसानों को भी ढूंढ़े नहीं मिल रहे हैं। ऐसे आप सोच सकते हैं कि इतने बड़े क्षेत्रफल में नाममात्र दो क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की कैसे तौल हो पाएगी। इस बात की मुझे जानकारी तब हुई जब तहसील अमरिया के किसानों ने पूछा कि हमारी तहसील में कितने धान क्रय केंद्र है। वह कहां पर स्थापित किए गए हैं। इसके बाद जिले के डीएफएमओ से जानकारी ली तो वह बोले कि आप धान किसानों को पीलीभीत मंडी समिति में भेज दो। धान की तौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.