पीलीभीत, दिसम्बर 17 -- पीलीभीत। अब अमरिया ब्लाक क्षेत्र के कैंचूटांडा को विकसित कर आदर्श गांव बनाया जाएगा, जहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हो। इसी कड़ी में गांव में जागरुकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता समेत कई मुद्दों पर जागरूक किया जा रहा है, जिससे गांव का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा। गांव में जगह-जगह स्वच्छता से जुड़े स्लोगन लिखवाए गए हैं। जनपद भर में 720 ग्राम पंचायतें संचालित हो रही हैं, जहां पर पंचायती राज विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। गांव में आवास, शौचालय, नाली, खड़ंजा, स्वच्छ पेयजल, पंचायत सचिवालय, लाइब्रेरी, सीसीटीवी कैमरे आदि सुविधाओं से गांवों को लैस किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। शहरों की भांति ही गांव में उन्हें सुविधाएं मिल सकेगी। जनपद के अमरिया ब्लाक क्षेत्र क...