पीलीभीत, फरवरी 14 -- अमरिया/जहानाबाद। महाशिवरात्रि एवं रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन थाना जहानाबाद और अमरिया में किया गया। अमरिया थाना में एसडीएम मयंक गोस्वामी ने बैठक में मौजूद क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों,धर्मगुरूओं तथा संभ्रांत लोगो से त्योहारों को लेकर जानकारी ली। बताया कि शासन के आदेशानुसार ग्राम प्रधान अपने गांव में बने मंदिरों के आस पास साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। त्योहारों के मौके पर गांव में हुढदंगियो से बचाव रखे। कोई भी धार्मिक आयोजन हो तो लाउडस्पीकर की परमीशन आवश्यक करा लें। जिससे कोई बाधा उत्पन्न न हो सके। कोई भी धार्मिक आयोजनो में झूले आदि का प्रबंध किया जाता है तो उसकी परमीशन जरूरी है। रमजान को लेकर भी जानकारी ली गई। इस मौके पर परविंदर सिंह प्रिंस,हसीब अंसारी, मौलाना तारिक,मो आसिम, चंद्र प्रकाश गुप्ता, आशीष गुप्ता, ह...