नई दिल्ली, फरवरी 12 -- प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रनिंदर सिंह को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। अधिकारियों के अनुसार, यह मामला कथित तौर पर विदेशी संपत्तियों के मालिकाना हक और अवैध लेनदेन से जुड़ा है। पिता-पुत्र पर आरोप है कि वे स्विट्जरलैंड के बैंक खाते सहित कुछ विदेशी संपत्तियों के लाभार्थी हैं। आपको बता दें कि यह जांच 2016 में आयकर विभाग द्वारा की गई खोजों से शुरू हुई थी, जिसमें विदेशी संस्थाओं के माध्यम से संचालित संपत्तियों का पता चला था। सूत्रों के मुताबिक, ED ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को गुरुवार (12 फरवरी 2026) को जालंधर कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा था, जबकि उनके बेटे रनिंदर सिंह को अगले दिन शुक्रवार (13 फरवरी 2026)...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.