बस्ती, फरवरी 10 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जनपद के फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम/एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरि की अदालत में व्यवसायी पुत्र राहुल मद्धेशिया अपहरण कांड के मामले में एक बार फिर तारीख पड़ गई। कोर्ट में साक्षी के हाजिर नहीं होने पर अब मामले की सुनवाई 19 फरवरी को होगी। इधर लगातार तारीख पर तारीख पड़ रही है। सात जनवरी को लखनऊ निवासी सेवानिवृत्त सीओ प्रदीप कुमार मिश्र का बयान वीडियो कांफ्रेंसिंग की मदद से 13वें साक्षी के क्रम में हुआ था। बचाव पक्ष ने जिरह भी किया था। शेष जिरह के लिए पेशी की कई तारीख बीत चुकी है, लेकिन साक्षी उपस्थित नहीं हुआ। अदालत ने पेशी की तारीख अब 19 फरवरी नियत किया है। घटना के समय बस्ती जिले में रहे कोतवाल राजेंद्र सिंह से बचाव पक्ष ने वीडियो कांफ्रेंसिंग की मदद से 29 अक्तूबर को जिरह किया था। जिरह ...