बांका, दिसम्बर 24 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। बिहार में एनडीए की सरकार बनते ही एक बार फिर अमरपुर में सुल्तानगंज देवघर वाया अमरपुर रेल परियोजना को फिर से शुरू करने की मांग उठने लगी है। मालूम हो कि बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह ने अपने रेल मंत्रित्व काल में इस परियोजना की स्वीकृति दिलाई थी। लेकिन सरकार बदलने एवं बाद में उनके निधन के बाद यह परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई। उन्होंने वर्ष 2002 में ही रेल बजट में इस परियोजना को मंजूरी दिलाई थी तथा वर्ष 2007 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए केंद्र सरकार ने 282 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की थी। बांका सांसद एवं तात्कालीन रेल राज्य मंत्री दिग्विजय ने देवघर में इसका शिलान्यास किया था। लेकिन केंद्र में सरकार बदलने के बाद इस परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया तथा सुल्तानगंज स...