बांका, जनवरी 26 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के मकदुमा गांव से पुलिस ने शनिवार की रात में दो युवकों को वायरल वीडियो में हथियार लहराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन तथा दो कारतूस भी बरामद किया गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि शनिवार को बांका एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा द्वारा एक व्यक्ति का दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपने हाथ में पिस्टल लेकर लहराने का वायरल वीडियो के सत्यापन करने एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु आदेश दिया गया। ‌वायरल वीडियो के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया जिसमें अमरपुर थानाध्यक्ष के साथ सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक पुरूषोत्तम झा आदि शामिल हैं। टीम ने तकनीकी एवं परंपरागत तरीके से वायरल फोटो एवं व...