बांका, जनवरी 28 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों एवं पार्टी कार्यालयों में तिरंगा फहराया गया। नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद रीता साहा, निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्रार मुकेश कुमार सुमन, कृषि कार्यालय में बीएओ सना कयूम, रेफरल अस्पताल में डॉ दीप्ति सिन्हा, प्रेस कार्यालय में अध्यक्ष शैलेंद्र झा, राजस्व कचहरी में सीओ रजनी कुमारी, पुलिस अंचल कार्यालय में इंस्पेक्टर रमाशंकर सिंह, थाना में थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने झंडोत्तोलन किया। इधर जदयू कार्यालय में पूर्व मंत्री सह विधायक जयंत राज, भाजपा के डॉ मृणाल शेखर, गरीबपुर पंचायत में मुखिया नरोत्तम तिवारी, कुशमाहा में मुखिया चिरंजीवी कुमार, भीखनपुर में मुखिया वंदना देवी, भदरिया में मुखिया निधि न...