जहानाबाद, अगस्त 3 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में पईन में डूबने से मजदूर इंदल मांझी (54) की मौत हो गई। वह घर से चार दिन से गायब था। रविवार की सुबह गांव का एक आदमी शौच के लिए उधर गया था। उसने देखा कि पईन में एक आदमी का शव तैर रहा है। नजदीक जाकर उसने देखा तो पहचान गया और उसने इसकी सूचना उसके परिवार और गांव वालों को दी। ग्रामीणों के सहयोग से उसे पानी से निकाला गया। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना मखदुमपुर थाने को दी गई। सूचना के बाद मखदुमपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि वह मानसिक रूप से मंदबुद्धि का था। वह बिना बताए घर से 10 दिन 20 दिन गायब रहता था। कहीं मजदूरी कर वापस घर चले आता था। 31 जुलाई की सुबह से वह गायब था। परिवार के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.