बांका, दिसम्बर 11 -- अमरपुर, निज संवाददाता। अमरपुर प्रखंड में कभी गन्ना उत्पादन का जो स्वर्णिम अध्याय किसानों की समृद्धि का प्रतीक था, वह अब फिर से लौटने की उम्मीदें जगाने लगा है। स्थानीय किसान, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि एक बार फिर से इस फसल को पुनर्जीवित करने के लिए आवाज बुलंद करने लगे हैं। क्षेत्र में गन्ने की अद्वितीय पैदावार की क्षमता को देखते हुए लोगों ने अमरपुर में चीनी मिल की स्थापना की मांग अमरपुर के विधायक जयंत राज एवं बिहार सरकार से की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सरकार तत्काल पहल करे तो गन्ना उत्पादन से अमरपुर एक बार फिर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर क्षेत्र बन सकता है और हजारों परिवारों को नई आजीविका मिल सकती है। किसनपुर गांव के बुजुर्ग किसान नारायण मांझी बताते हैं कि आज से दो-तीन दशक पहले अमरपुर गन्ना उत्पादन का प्र...