बांका, मई 15 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर पिछले कई वर्षो से पुरातात्विक अवशेष मिल रहे हैं, जो यह साबित करने के लिए काफी है कि यह क्षेत्र पौराणिक सभ्यताओं का क्षेत्र रहा है। यह बात पुरातत्वविदों ने भी मानी है तथा दावा किया है कि बुद्ध काल या कुषाण काल से भी पुरानी सभ्यता इस क्षेत्र में थी। लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार, प्रतिनिधि या अधिकारी इसको संरक्षित करने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाने से परहेज करते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि ऐसी पौराणिक सभ्यता एवं अवशेष देश के ही दूसरे राज्यों में मिलते या फिर विदेशों में मिलते तो ना सिर्फ इसे संरक्षित किया जाता बल्कि इसकी खुदाई कर इसकी वास्तविकता भी जानी जाती। लेकिन बिहार में खास कर बांका जिले में इतने महत्वपूर्ण अवशेष मिलने के बाद भी इस पर किसी का ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.