भागलपुर, मार्च 2 -- प्रखंड अंतर्गत बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया हैं। जिसको लेकर अमरपुर गांव निवासी अजीत कुमार अमर पिता कृष्णानंद चौधरी ने बिहपुर थाने में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। आवेदन में कहा, शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे मेरे घर में नाले का पानी फेंकने और गाली-गलौज करने पर जब मैंने मना किया तब बालमुकुंद चौधरी, प्रीतम कुमार उर्फ अमित चौधरी समेत तीन लोगों ने मेरे परिवार के ऊपर हमला कर दिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.