बांका, जनवरी 1 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के एक युवक की मलेशिया में मौत हो गई। उसके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा गांव में गम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के शंकर मंडल का पुत्र श्रवण मंडल (36) वर्ष 2017 में नौकरी करने मलेशिया गया था। छुट्टियों में वह घर आता रहता था। इस बार भी वह घर आने की तैयारी कर रहा था। बुधवार को उसने अपने घर वालों से बात की थी लेकिन रात में उसके साथ रह रहे नेपाल के युवक ने सूचना दी कि कुछ देर पहले उसकी मौत हो गई। यह सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे भाई राजकुमार ने बताया कि उसकी शादी कोयली खुटाहा गांव में तय हो गई थी तथा आगामी 16 अप्रैल को होनी थी। घर के लोग उसकी शादी की तैयारी में जुट गए थे तथा इस शादी को लेकर उनके बीच का...