सहरसा, मार्च 24 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। सहरसा उप शाखा नहर के 88.42 से 89 और अमरपुर वितरणी के जीरो से 4.19 किमी के बीच गाद की सफाई की जाएगी। अमरपुर वितरणी के 4.19 से 8.99 और चैनपुर उप वितरणी के 0.61 से 10.06 किमी तक जंगल सफाई कार्य किया जाएगा। रुपनगर उपवितरणी के 0.30 से 9.76 किमी और मुरकाही उप वितरणी के जीरो से 3.68 किमी में भी जंगल की सफाई की जाएगी। अभुआर के जीरो से 10.06, नयानगर उप वितरणी के 0.31 से 6.40 और बरुआरी उप वितरणी के जीरो से 7.60 किमी तक जंगल को साफ किया जाएगा। इसके अलावा सहरसा उपशाखा के 85.67 किमी और वीणा उपवितरणी के 5.79 किमी पर सीडी सायफन मरम्मति के कार्य किए जाएंगे। इन सारे कार्यों पर जल संसाधन विभाग 39 लाख 20 हजार रुपए खर्च करेगी। सिंचाई प्रमंडल सहरसा के कार्यपालक अभियंता ने 39.20 लाख राशि की लागत से इन सारे कार्यों के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.